07 naugachia men crime meat

Whatsapp group Join

नवगछिया : भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी वरुण कुमार सिंहा ने बुधवार को नवगछिया पुलिस मुख्यालय के कार्यप्रणाली का जायजा लिया. उन्होंने विभिन्न कांडों की समीक्षा की और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश वरीय पदाधिकारियों व अधिकारियों को दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 18 से 20 वर्ष के अपराधियों पर विशेष ध्यान रखें. कम उम्र के अपराधी अक्सर परिपक्वता के आभाव में जघन्य वारदातों को अंजाम दे देते हैं. डीआई ही ने कहा कि गुंडा पंजी में अपराधियों का नाम शामिल करने की प्रक्रिया को तेज करें. साथ ही जो अपराधी जेल से छूटे हैं उन पर विशेष ध्यान रखें. जेल से निकलने के तुरंत बाद कई अपराधी जघन्य वारदातों को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं. पुलिस की नजर में ऐसे अपराधियों के रहने से वे आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं हो पायेंगे और यह अपराध नियंत्रण में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि संपत्ति मूलक अपराध में एक अपराधी का संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा गया है. डीआईजी ने वारंटियों के धर पकर में तेजी लाने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, सघन गश्त करने और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है. मौके पर नवगछिया पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ कुछ थानाध्यक्षों की भी मौजूदगी देखी गयी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *