नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के महदतपुर टॉल प्लाजा से आगे एन एच 31 के किनारे खाई में झाड़ी के बीच गरुवार के 11 बजे दिन में नवगछिया पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक की पहचान खगड़िया जिले के चंद्रगुप्त थाना क्षेत्र के संहोली आदर्श नगर निवासी प्रेम कुमार उर्फ प्रवीण कुमार पिता उमाकांत प्रसाद के रूप में की गई है. गरुवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे झाड़ी में युवक की लाश पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. जिस जगह से पुलिस ने युवक की लाश को बरामद किया है. वहीं सड़क के किनारे युवक का बैग रखा था. युवक की लाश गड्ढे में बनी झाड़ी के बीच थी.
Total Downloads: 115
युवक का शर्ट, इनर , गंजी बीचों बीच फटा हुआ था. युवक के पैर के जूते खुले थे. पैर के छोटी उंगली के पास जख्म के निशान थे. छोटी उंगली के अलावा मृतक के पूरे शरीर मे कोइ जख्म के निशान नहीं थे. लाश मिलने के बाद पुलिस ने स्थल से बरामद बैग में मिले मेडिकल रिपोर्ट व डॉक्टर के चिट्ठे पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन मृतक की बहन बबिता ने उठाया. उसके बाद लाश की शिनाख्त हुई. पुलिस की सूचना पर मृतक युवक के परिजन नवगछिया पहुंचे. शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
मृतक के पिता उमाकांत प्रसाद व बहनोई अनिल कुमार साह ने अज्ञात अपराधियों द्वारा मृतक प्रेम उर्फ प्रवीण की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक देने की आशंका व्यक्त की है. परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम नवगछिया में न कराकर भागलपुर मेडिकल कॉलेज में कराने का अनुरोध किया. परिजनों के अनुरोध पर नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने शव का पंचनामा तैयार कर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करा दिया.


नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि युवक की मौत किस कारण से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बीमार था उसके हेपेटाइटिस बी एवं जॉन्डिस की बीमारी थी. जिसका इलाज के लिए वह भागलपुर आया हुआ था. डिप्रेशन में होने के कारण वह अपनी बहन के घर सबौर में अपना मोबाइल फोन छोड़ कर खगड़िया के लिए निकल गया था. युवक के पास से बस का टिकट भी बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम में लिबर फेल, हर्ट एटैक, डिप्रेशन की ओवर डोज दबा इन तीन बिंदू पर ओपिनियन मंगा गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई है. वहीं उन्होंने कहा कि परिजन जो आवेदन देंगे मामले की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. मामले में पुलिस हर बिंदू पर अनुसंधान कर रही है
