नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कदवा के डायवर्सन के पास में दस नवंबर को देर रात को मक्का व्यवपारी से हुई लूट के मामले में कदवा ओपी पुलन ने दो लोगों को गरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान व्यपारी से लूट की गई मोबाईल को भी बरामद किया है। गरफ्तार दोनों अपराधी नवगछिया थाना के पकरा दोनियां टोला निवासी उमेश राम के पुत्र श्रवण कुमार एवं रामनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह शामल है।
Total Downloads: 115
पुलिस ने पंकज के पास से व्यापारी की लूट की गई मोबाइल को बरामद किया है। मालूम हो की दस नवंबर को कदवा ओपी थाना क्षेत्र में तीन चार की संख्या में हथियार बंद अपराधयों ने कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के डूम्मर निवासी मक्का व्यवसायी अवधेश जयसवाल से उसकी स्पलेंडर मोटरसाइकल व दो मोबाइल फोन को छिन लिया था।

घटना के बाद व्यापारी ने 16 नवंबर को कदवा ओपी थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों से कदवा पुलिस देर रात पुछ ताछ कर रही थी।

