नवगछिया : सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया अनुमंडल के बनिया बैसी पंचायत के मध्य विद्यालय बनिया के प्रांगण में पुस्तकालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर संसद विद्यालय परिसर में ही आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भी भाग लिया.

फाइनल मैच तेतरी क्रिकेट क्लब और आदर्श टीम बनिया के बीच खेल गया.

बनिया टीम टॉस जीत के बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए जवाब में तेतरी की टीम ने सभी विकेट खो कर 96 रन ही बना पाई. विजेता टीम को माननीय सांसद ने शील्ड देकर सम्मानित किया और उपविजेता टीम तेतरी को भी शील्ड देकर समान्नित किया और कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है.

इस मौके पर जिला राजद अध्यक्ष डॉ तिरुपति नाथ, नवगछिया सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, राजद नेता नंदू यादव, राजेश, रमेश, बाल्मीकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *