भागलपुर विश्वविद्यालय में 14 दिसंबर से होने वाली पार्ट 2 (2017) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर रविवार को मुहर लगाने का काम किया गया। इसके लिए कालेजों से अतिरिक्त कर्मचारी मंगाए गए थे। देर शाम तक एडमिट को मुहर लगाने का काम चलता रहा।

प्रति कुलपति प्रो राम यतन प्रसाद ने बताया कि सोमवार से कालेजों को एडमिट भेजने शुरू कर दिए जाएंगे। हमारी कोशिश है कि परीक्षा से दो दिन पहले सभी कालेजों में एडमिट कार्ड पहुंच जाए। पार्ट 2 आनर्स की परीक्षा में करीब 25 हजार छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए भागलपुर मुख्यालय से बाहर के संबद्ध कालेजों को केंद्र नहीं बनाया गया है।

प्रोवीसी ने बताया कि आनर्स में छात्र कम होते हैं इसलिए सिर्फ अंगीभूत कालेजों का ही केंद्र बनाया गया है। सिर्फ भागलपुर के स्थानीय संबद्ध कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उधर, सूत्रों के अनुसार मुख्यालय से बाहर जिन संबद्ध कालेजों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं वे केंद्र बनाने के लिए दवाब विवि प्रशासन पर बना रहे हैं।

बांका से लेकर शंभूगंज तक के कालेजों के प्राचार्यों के फोन विवि के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं किया गया है।

बीए पार्ट 2 वर्ष 2017 की परीक्षा के लिए भागलपुर विवि ने रविवार को केंद्रों की सूची जारी कर दी। परीक्षा के लिए 28 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। सबौर कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। प्रतिकुलपति ने बताया कि ट्रेनों की दिक्कत होने से केंद्र नहीं बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *