हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच प्रेमी गुरु और प्रेमिका छात्रा की जिद के आगे दोनों पक्षों के परिजनों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी मसौढ़ी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच करा दी गई।

दूल्हा ईश्वरदयाल दुल्हिनबाजार थाने के सरगुना गांव निवासी रामराज यादव का पुत्र है, जो मसौढ़ी नगर मुख्यालय स्थित सतीस्थान मोहल्ला में कोचिंग का डायरेक्टर सह शिक्षक है। वहीं दुल्हन अनु कुमारी धनरूआ के चनाकी गांव निवासी बीरज बलम प्रसाद की पुत्री है, जो मसौढ़ी में रहकर कोचिंग पढ़ने जाती थी।

गुरुजी और छात्रा के बीच पढ़ाई के दौरान प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। रविवार को माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब कोचिंग डायरेक्टर ईश्वरदयाल को प्रेमिका अनु कुमारी के साथ कोचिंग से दूर पटेलनगर मोहल्ला में युवती के परिजनों ने पकड़ लिया।

मौके पर गुस्साए परिजनों ने डायरेक्टर शिक्षक की पिटाई कर दी। इस दौरान जान बचाने के लिए शिक्षक पास के एक घर में घुस गया। इधर परिजन शिक्षक को बाहर निकालने के लिए वबाल करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी के साथ प्रेमिका को कब्जे में लेकर थाना लेकर आयी।

थाने में प्रेमी युगल एक -दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। थाना परिसर में दिन भर चले आरोप-प्रत्यारोप और पारिवारिक ड्रामा के बीच अन्तत: दोनों पक्ष के लोग शादी पर हामी भर दी। थाने में ही दोनों की शादी करा दी गई। मौके पर कई स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *