शादी के बाद सुहागरात के लिए सजी संवरी पत्नी पति का इंतजार कर रही थी। पति आया तो दोनों ने आने वाले भविष्य के सपने संजोते हुए एक-दूसरे से अपनी पिछली जिंदगी की बातें शेयर कीं। प्यार भरी बातों के साथ ही दुल्हन ने पति से मजाक में कुछ बातें कहीं जो उसकी जिंदगी के लिए नासूर बन गए।

पत्नी की बात सुनकर पति ने उसके साथ सुहागरात मनाने से इंकार कर दिया और इतना ही नहीं, उसने गुस्से में उसी वक्त नवविवाहिता पत्नी को घर से निकाल दिया और उसकी कही बातों के रिकॉर्ड को वायरल भी कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पति-पत्नी पिछले दस महीने से अपनी बात को सही साबित करने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना पूर्णिया जिले के बुढ़िया गोला की गुड़िया (बदला हुआ नाम) और टीकापट्टी के सुजीत (बदला हुआ नााम) की शादी 23 फरवरी 2017 में धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसम खाने वाले नवदम्पत्ति की शादी सात दिन में ही बिखर गयी।

पति ने अपनी नव विवाहिता पत्नी को घर से निकाल दिया। मामला एसपी के परिवार परामर्श केन्द्र पहुंच गया है। पीड़िता पम्मी की माने तो उसके पति मंजीत ने सुहागरात को उनके पुराने अफेयर के बारे में पूछा तो पूजा ने मजाक में उसे झूठी कहानी सुना दी।

अजीत ने इस बात के रिकार्ड कर लिया और इसको हर जगह फैला दिया। इसके बाद पति ने मारपीट कर पूजा को घर से निकाल दिया और उनका गहना जेवर रख लिया। वहीं, पति ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय सिर्फ इतना कहा कि पूजा जो बोल रही है वही सही है।

मामला एसपी के जनता दरबार में पहुंचा तो एसपी निशान्त तिवारी ने इसे परिवार परामर्श केन्द्र को सौंप दिया है। परिवार परामर्श केन्द्र के संयोजक सह महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर नव दम्पत्ति को ससुराल में रखने की सलाह दी गयी है। साथ ही किसी तरह की प्रताड़ना होने पर आठ दिन बाद महिला परिवार परामर्श केन्द्र को इसकी सूचना देगी।

फिलहाल पति का मोबाइल और ऑडियो क्लिप जब्त कर लिया गया है। वहीं, परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर परिवार को बसाने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *