मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2018 के फॉर्म बुधवार से भरे जाएंगे। फॉर्म के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति तथा बीसी वन के विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क 730 तथा अन्य वर्ग के विद्यार्थियों से 830 रुपये शुल्क लिया जाएगा। व्यावहारिक परीक्षा (गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत एवं ललित कला) में शामिल सभी कोटि के विद्यार्थियों से 25 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

बेटरमेंट और एकल विषय (अंग्रेजी) की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से 200 रुपये अनुमति शुल्क अतिरिक्त देना होगा। यह राशि परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। 20 से 22 दिसंबर के बीच फॉर्म सबमिट करने पर 100 रुपये विलंब शुल्क देय होगा। वहीं, फॉर्म भरने के लिए स्कूल प्रबंधन को वसुधा केंद्र में किसी तरह की राशि नहीं देनी होगी।

स्क्रूटनी वाले परीक्षार्थियों का शुल्क होगा वापस 

बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि माध्यमिक वार्षिक परीक्षा-2017 के वैसे अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी जिन्होंने स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया है और परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है, वे फॉर्म भर सकते हैं। रिजल्ट प्राप्त होने की स्थिति में विद्यालय प्रधान के माध्यम से उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

पंजीयन में 22 तक सुधार का अवसर 

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2018 के लिए पंजीकृत, अनुमति प्राप्त विद्यार्थी का पंजीयन प्रमाणपत्र एवं विवरणी समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें सुधार के लिए पोर्टल 22 दिसंबर तक खुला रहेगा। पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की आरक्षण कोटि तथा नियमित या स्वतंत्र कोटि में सुधार नहीं होगा। अन्य सभी त्रुटियों के सुधार स्वीकार्य होंगे।

बेटरमेंट वाले परीक्षार्थियों का नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन 

वार्षिक परीक्षा 2016 और 2017 में उत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक अथवा उत्तीर्ण विषयों के प्राप्तांक को समुन्नत करने के लिए नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। उनका फॉर्म पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर पर ही स्वीकार किया जाएगा। समुन्नत कोटि के परीक्षार्थियों के लिए पूर्व वर्ष की परीक्षा में चयनित विषय में परिवर्तन का कोई प्रावधान नहीं है।

सात पहले के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी भी भरेंगे फॉर्म 

माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2011 से 2016 तक के पंजीकृत वैसे परीक्षार्थी जो पूर्ववर्ती और अनुत्तीर्ण हैं, वे पूर्व के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वार्षिक परीक्षा-2018 में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। उनके पूर्व अनुत्तीर्ण विषय के अनुरूप ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा।

असुविधा पर लें हेल्पलाइन की सहायता 

बिहार बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी होने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ईमेल  के माध्यम से भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 0612-2222513, 2232074, 2232227, 2232239, 2232257, 7835049878, 7835049877, 7835049879 पर संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा-2018 के लिए आज से फॉर्म भरे जाएंगे

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2018 के फॉर्म बुधवार से भरे जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 19 दिसंबर तक बगैर किसी विलंब शुल्क तथा 20 से 22 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ बोर्ड की वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर उपलब्ध लिंक पर स्वीकार किए जाएंगे।

परीक्षा फॉर्म सूबे के 650 सहज वसुधा केंद्रों के माध्यम से भी भरे जाएंगे। इसकी सूची समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। वैसे विद्यालयों के प्रधान जो वसुधा केंद्रों से परीक्षा फॉर्म नहीं भरना चाहते हैं, वे समिति द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से सीधे फॉर्म भर सकते हैं।

परीक्षा से संबंधित ये हैं महत्वपूर्ण जानकारियां 

-19 दिसंबर तक सामान्य तथा 22 तक विलंब शुल्क के साथ लिए भरे जाएंगे फॉर्म

-प्राचार्य अपने यूजर आइडी और पासवर्ड से स्कूल से भी भर सकते हैं फॉर्म

-650 सहज वसुधा केंद्रों के माध्यम से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

 -25 रुपये अतिरिक्त देना होगा गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत एवं ललित कला के विद्यार्थियों को

-100 रुपये लगेगा विलंब शुल्क

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *