नवगछिया: थाना अंतर्गत मकंदपुर मोड़ के समीप बुधवार की रात बदमाशों ने ऑटो रोककर 20 वर्षीय मोनू को गोली मारकार लूट लिया। घायलावस्था में उसे नवगछिया पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती रात 12.30 बजे कराया गया।

घटना रात तकरीबन नौ बजे की है। मोनू को पैर और बांह में गोली लगी है। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

मोनू की मां अंजली देवी ने बताया कि मोनू आगरा में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को नवगछिया स्टेशन से टेंपों से घर जा रहा था। तभी उसके साथ घटना घटी। उधर मोनू भी कुछ बता पाने में असमर्थ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *