भागलपुर : मानवता को सर्मसार करता हुआ मामला प्रकाश में आया है। इस्माईलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता में सोमवार की देर रात मिहला के साथ दूष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दूष्कर्म के आरोपी को खुद सजा देने का एक अनूठा रास्ता अपनाया। गांव के सुनील साह पर उक्त महिला ने दूष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी गांव के सरपंच रामचंद्र मंडल के दी तो हरकता में आई

पंचायत ने चौकीदार को भेजवाकर सुनील साह को भड़ी पंचायत में बुलवाया और मौके पर मौजूद वार्ड, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने दुष्कर्म करने की सिरमुढ़ा कर मूह में कालीपोत कर पूरे गांव में घूमाया। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा एक महिला के साथ इस तरह की घटना कर चुका है।

मालूम हो की पीड़ित मिहला का पति विक्षिप्त होने के कारण सोमवार की देर रात सुनील साह महिला के घर में घूस गया और डरा धमका कर महिला के साथ दूष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आस पास के इलाकों में इस तरह के पंचायत द्वारा दिये गए सजा की चर्चा जोड़ों पर है।

– कहते है थानाध्यक्ष

इस्माइलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर इस तरह की कोई बात है तो इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *