नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव के तीन वार्ड के बाढ़ पीड़ित लोगों ने पंचायत के उप मुखिया राजीव कुमार सिंह वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य कपिल देव शर्मा एवं वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य अनिल साह के विरुद्ध मुआवजे सब्जबाग दिखाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को लिखित आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की है.

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि इस वर्ष जब पंचायत के 3 वार्ड के लोग कोसी में आई बाढ़ का सामना कर रहे थे तो उस समय उप मुखिया और वार्ड सदस्य उन्हें उन लोगों को मुआवजा दिलाने के नाम पर प्रत्येक से ₹200 रुपया की अवैध वसूली कर ली. लोगों ने बताया कि सरकार ने नया नियम निकाला है कि जिन बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा लेना है उसे पहले ₹200 जमा करना होगा.

अनभिज्ञ रहने के कारण उन लोगों ने दो दो सौ रुपये दे भी दिये. उन लोगों को बाद में पता चला कि तीनों ने उन लोगों के साथ ठगी कर ली है. इसके बाद उन लोगों ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है. बाढ़ पीड़ितों मंटू मंडल, पुलकित मंडल, चंदेश्वरी मंडल, प्रभु मंडल, और बिभास मंडल ने कहा कि नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने उन लोगों मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है. इधर उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने उपरोक्त आरोप को निराधार कहा है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *