नवगछिया : शौचालय निर्माण को लेकर लोगों को जगारुक करने के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा तैयारी जोरो पर है। नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से गांव की चौपालों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म को दिखाया जाएगा।
Total Downloads: 115
वहीं उन्होंने बताया कि सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वाहनों में शौचालय निर्माण के प्रित जागरुक करने के लिए स्लोगन बनाकर चिपकना एवं प्रत्येक वार्ड में वाल पैंटिंग कराने का निर्देश दिया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि आरटीपीएस कॉन्टर पर मिलने वाली पर्ची में भी शौचालय निर्माण का स्लोगन हो गया इस दिशा में भी पहल किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी सीओ बीडीयो को हर वार्ड में 20 फीट लंबी चौड़ी जमीन का चयन करने का निर्देश दिया गया है।

