नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर बाइक चुरा रहे दो चोरों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रंगे हाथ दबोच लिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपी मधेपुरा जिला के गवालपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा निवासी अमित कुमार पिता स्व श्रवण यादव एवं पूर्णिंया के नगर थाना के सिरसा  गांव निवासी संतोष कुमार पिता अविनाश शर्मा हैं. दोनों से नवगछिया राजकीय रेल थाने की पुलिस सघन पूछ ताछ कर रही है. जानकारी मिली है कि भवानीपुर के संतोष कुमार स्टेशन पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी कर स्टेशन गये हुए थे. इसी क्रम में दोनों ने मिल कर पहले उक्त बाइक में चाबी डाल दिया फिर बाइक पर सवार हो कर किक मारने लगे. दो से तीन किक में बाइक र्स्टाट नहीं हुआ और तब तक मौके पर संतोष आ गये. उन्होंने हल्ला किया तो कई लोग व पुलिस मौके पर आ गये. लोगों की भीड़ जुटते देख दोनों भागने लगे. लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को घेर का दबोच लिया. देर रात दोनों को जीआरपी थाने में रखा गया था. दोनों से सघन पूछ ताछ की जा रही है. आशंका है कि उक्त दोनों चोरों ने ही पिछले दिनों नवगछिया से कई बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा. रेल थाना के अध्यक्ष अनि भोला महतो ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया  शुरू कर दी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *