नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में लक्ष्मीपुर धार से इस्माइलपुर गांव तक पथ निर्माण कार्य की लम्बाई 4.244 कि.मी. लागत राशि लगभग 3 करोड़ की लागत से सड़क का शिलान्यास किया. दूसरी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के जमुनियां पंचायत के महदतपुर गांव में एन. एच. 31 से मंधत गोढ़ी टोला तक पथ निर्माण कार्य की लम्बाई 1.365 कि.मी. लागत राशि 55.21 लाख से निर्मित सड़क का शिलान्यास किया. शिलान्यास के बाद महदतपुर गांव के मध्य विद्यालय महदतपुर के प्रांगण मे और लक्ष्मीपुर गावँ में जनसभा का भी आयोजन किया गया.
Total Downloads: 115
सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बिहार को अपराधियों के हांथों गिरवी रखकर अपनी विदाई यात्रा पर निकले हैं. बिहार की स्थिति आज यह हो गई है कि अपराधी बेलगाम हो गये हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है. आजादी से पहले से लेकर कानून व्यवस्था के मामले में बिहार की स्थिति इतनी खराब कभी नहीं थी. हत्या के मामले में बिहार छलांग लगाकर 23वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई. अपहरण के मामले में बिहार आज तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है.

भवन निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूरों से काम छिन गया है, बालू, गिट्टी, सिमेंट, चिमनी, ट्रक, ट्रेलर, ट्रैक्टर में कार्यरत मजदूरों का काम न मिलने पर उनका पलायन हो रहा है और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं. इस मौके पर भागलपुर जिला युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव, राजद के जिला अध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव, जमुनियां पंचायत के मुखिया शाहिद बैठा, तुलसीपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संजय मंडल, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, बटेश्वर मंडल, अजोध्या यादव, श्रीकांत यादव, राजद नेता कमल किशोर शर्मा, नंदू यादव, रंजन यादव आदि उपस्थित थे.

