नवगछिया : आज सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया अनुमंडल कदवा दियारा क्षेत्र के काशिमपुर,ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा, भरोसा सिंह टोला सहित दर्जनों गाँव दौरा कर लोगो के जनसमस्याओं से रूबरू हुए. भरोसा टोला मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा की अध्यक्षता मुखिया अशोक सिंह ने किया. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार ने जनादेश अपमान कर भाजपा के साथ सरकार बनाई है तब से बिहार में कानून का राज खत्म हो चुका है.
Total Downloads: 115
अपराधियों का राज कायम है आम जनता का कोई सुनने वाला नही है लोकतंत्र में जनता मालिक होती है अफसर नौकर होता है लेकिन आज उल्टा ही हो गया है. लोक पर तंत्र हावी है. बिना घुस दिए जनता का एक भी काम नही होता है. मौके पर ग्रामीणों ने मारधार पर बांध निर्माण, बिजली, फ़ॉर लेन सड़क से डोमसी होते हुए भरोषी टोला तक सड़क निर्माण, उप स्वास्थ्य केंद्र में समुचित स्वास्थ्य सुविधा एवं मध्य विद्यालय ठाकुर जी कचहरी टोला में शिक्षक की मांग रखी. ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद सांसद ने सभी समस्याओं से निजात दिलाने की आश्वासन दिया.

श्री सांसद ने कहा कि 05 महीनों में बालू और गिट्टी के अभाव में लोगों का और सरकार का भी निर्माण कार्य ठप है. भवन निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूरों से काम छिन गया है, बालू, गिट्टी, सिमेंट, चिमनी, ट्रक, ट्रेलर, ट्रैक्टर में कार्यरत मजदूरों का काम न मिलने पर उनका पलायन हो रहा है और भुखमरी के शिकार हो रहे हैं.
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद द्वारा बिहार सरकार के खनन नीति के विरोध में 21 दिसम्बर 2017 को बिहार बंद का घोषणा किया गया है बिहार बंद को सफल बनाने के लिए आपलोग 21 दिसम्बर को सड़क पर उतारने का काम करेंगे.
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिला अध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव,मुखिया अजय सिंह, रामदेव सिंह, योगेंद्र शर्मा, मिथलेश सिंह, शैलेश यादव, मो.इरशाद फतेहपुरी, मो.उस्मान अंसारी,नंदू यादव, गुड्डू यादव, मो.मोज़म्मिल, वाल्मीकि मंडल, राजेश मंडल आदि थे.

