नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे शराब पीकर उत्पात मचाने व मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज की है. मौकै पर भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने भाजयुमो जिलामंत्री सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया था.

जिसे पीएचसी नारायणपुर में डा.आँनंद मोहन से इलाज के बाद सुरेश शर्मा को मायागंज रेफर किया गया जबकि जख्मी ललिता कुमारी को बेहतर इलाज लिए पटना रेफर किया गया है. भाजयुमो जिलामंत्री सोनु को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया.व राज कुमार को पुछताछ कर छोड़ दिया गया.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मारपीट, हथियार के बल पर पत्नी के साथ छेड़खानी, छिनतई वजानलेवा हमला को लेकर गांव के ही सोनू शर्मा,विनोद शर्मा, मोनू कुमार, सुमित कुमार, लवली कुमारी, ललिता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.दुसरी और सोनु कुमार ने राजकुमार शर्मा उर्फ फकीर शर्मा एवं सुरेश शर्मा के विरुद्ध शराब के नशे में मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *