भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार के खनन नीति के विरोधों में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालू प्रसाद जी के आह्वान पर बिहार बंद स्वतःस्फूर्त और ऐतिहासिक रहा।शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के व्यवसायियों ने सारी दुकानें बंद स्वतः बंद रखी थी ।
Total Downloads: 115
नीतीश सरकार के खिलाफ लोगो मे भारी आक्रोश और गुस्सा के कारण हर वर्ग के लोग बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश और गुस्सा व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आखिर कार बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी द्वारा चलाये जा रहे सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन के सामने घुटना टेकना ही पड़ा अंतः सरकार को पुराने नियमावली के तहत बालू घाटों की बंदोबस्ती करने का फैसला मजबूरन लोगो को आंख में धूल झोंके के उद्देश्य से लेना पड़ा है।

सरकार के गलत बालू व गिट्टी बंदी और नीति के कारण पिछले पांच महीनों में बालू और गिट्टी के अभाव में लोगों का और सरकार का भी निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। भवन निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूरों से काम छीन जाने के कारण बालू, गिट्टी, सीमेंट,चिमनी, ट्रेक, टेलर, टैक्टर में कार्ययरत मजदूरों का काम न मिलने पर उनका पलायन हो रहा है और भुखमरी के शिकार हो रहे है।

इसके लिए पूणतः बिहार सरकार दोषी है इस तानाशाही फ़ैसले को पलटने के बाद अब बिहार सरकार को बिहार के ग़रीब मज़दूरों से माफ़ी माँगनी चाहिए और सरकार के गलत खनन नीति के कारण पिछले पांच माह में हुए गरीब,मजदूरों का नुकसान की भारपाई अविलम्ब करे सरकार अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
