नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर के झंडापुर गांव के महादलित टोले में हुए तिहरा हत्याकांड का नवगछिया पुलिस द्वारा 25 दिनों बाद पूरी तरह से उद्भेदन कर लिए जाने पर कहा कि पुलिस प्रशासन ने उलझे हुए इस हत्याकांड के गुत्थी को सुलझाकर प्रथम चरण का काम पूरा किया है. हत्याकांड के दिन से ही मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर प्रयासरत हूँ इस हत्याकांड के दोषियों को जब तक कड़ी से कड़ी सजा नही मिल जाता है तब तक पीड़ित परिजनों के साथ पूरा राजद परिवार है.
Total Downloads: 115
इस हत्याकांड मामले का आरोप पत्र पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र कोर्ट में दायर को लेकर उच्य पुलिस प्रशासन व जिला पुलिस प्रसाशन से बातचीत हुई है. इस तिहरे हत्याकांड के मामले को स्पीड ड्रालय के तहत सुनवाई करवा कर हत्यारें को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए पहल पुलिस महानिदेशक एवं जिला प्रसाशन से की है.

पुलिस प्रसाशन भी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जुटी हुई है. सांसद ने कहा कि मृतक के परिजनों को शीघ्र सरकारी मुआवजा राशि मुहैया की जायेगी इसके लिए कल्याण विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिया गया है. युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने तिहरे हत्याकांड का नवगछिया पुलिस द्वारा उद्द्भेदन किये जाने पर कहा कि यह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के सक्रियता का परिणाम है कि इस हत्याकांड का गुत्थी आज सुलझ गयी.
सांसद जी का लगातार इस हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन पर दवाब बना रहा जिसके चलते पुलिस प्रसाशन सक्रिय रही. पीएमसीएच जाकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने अस्पताल प्रसाशन को सख्त निर्देश दिया था कि हर हाल में घायल बिंदी कुमारी को बचाया जाय ताकि इस हत्याकांड में संलिप्त हत्यारें तक पुलिस पहुँच सके और हत्यारें को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. पूरी पीएमसीएच के डॉक्टर बिंदी को दूसरी जिंदगी देने के लिए बधाई के पात्र है.

