राजेश मणि : दोस्तो..! कल (21 नवंबर 2017) बिहार बंदी के नाम पर हुए राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सारे आम गुंडागर्दी का नंगा नाच की घटना को भागलपुर के वर्तमान सांसद बुलो मंडल ने ये कह कर पर्दा डालने की कोशिश की की तोड़ फोड़ करने वाले राजद कार्यकर्ता नहीं थे। लेकिन श्रीमान का झूठ ये तस्वीरें खुद बयान कर रहा है।

पेपर न्यूज में छपे फ़ोटो को देखें जिसमें बुलो मंडल जी के सेनापति सह राजद जिलाध्यक्ष तिरूपति यादव खुद डंडा लेकर एक गरीब ओटो वाले के शीशे को तोड़ रहा है। बुलो मंडल जी से मैं पूछना चाहता हूँ कि तिरूपति यादव आपके कार्यकर्ता नहीं तो क्या आपके गुंडे हैं.?

जो आपने कहा तोड़ फोड़ करने वाले राजद के कार्यकर्ता नहीं। एक गरीब ओटो वाला ना जाने कितनी मुश्किल से एक ओटो चलाकर अपना पेट पालते हैं, लेकिन खुद को गरीबो के मसीहा कहाने वाले राजद के लोग सारे आम गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए उसके ओटो का शीशा तोड़ रहा है। ये तो नमूना मात्र है, ना जाने कल राजद के गुंडे कार्यकर्ताओं ने कितनों को पीटा और उनको छति पहुँचाई। कितने मरीजों के एम्बुलेंस तक को नहीं छोड़ा गया और उनकी जान चली गई।

क्या इसी बुनियाद पे राजद पुनः बिहार में राज करना चाहती है.? क्या इन गुंडो के सहारे बुलो मंडल जी पुनः भागलपुर का सांसद बनने का सपना संजोये हुए हैं। बुलो मंडल जी आपका झूठ सरेआम पकड़ा जा चुका है और आपकी मनोवृत्ति जनता के प्रकट हो चुकी है। आप बेनकाब हो चुके हैं और जनता आगामी लोकसभा चुनाव में आपके चेहरे से इस मुखौटे को उतार कर हकीकत से अवरूह कराएंगे। जनता को आपका निकम्मापन और आपकी गुंडागर्दी नहीं चाहिए। जनता को सकून चैन की जिंदगी के साथ अपना विकाश चाहिए और इसके लिए वो मोदी जी के विकाशवादी नेतृत्व में अपना विकाशपुत्र सैयद शाहनवाज को गले लगाकर अपनी पूर्व में हुई चूक की भरपाई करेंगे।

नोट : राजेश मणि, भारतीय जनता पार्टी, युवामोर्चा, बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *