भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने चल रहे लोकसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर बोलते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका का मानदेय महंगाई के दौर के अनुरूप नही है जिसके चलते इनके स्वयं व पारिवारिक जीवन स्तर में कोई सुधार नही हो पा रहा है कई राज्य सरकारों ने भी इनके मानदेय में बढ़ोतरी की है लेकिन वह भी पर्याप्त नही है।

मेरा सरकार से अनुरोध है कि आंगनबाड़ी सहायिका तथा सेविका को विभिन्न श्रेणी में वर्गीकृत कर इन्हें केंद्रीय कर्मचारी के समकक्ष वेतनमान दिया जाय। वही दूरी तरफ मिड-डे मिल योजना पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि देश भर के सभी सरकारी विद्यालयों में मिडडे मिल की व्यवस्था की गई है लेकिन मानक के अनुरूप छात्रों को भोजन नही दिया जा रहा है

जिसका मुख्य कारण मिड डे मील योजनाओं में कई विसंगतियां है वर्तमान केंद्र सरकार ने भी मिड डे मील योजना में सुधार के लिए कोई प्रयास नही किया है। इस लिए केंद्र सरकार को इस योजना के सुधार के लिए भी सदन में सामूहिक चर्चा कर समग्र नीति तैयार करनी चाहिए।मिड डे मील योजना में व्यपाक सुधार कर हम देश के भविष्य को सुधार सकते है। उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *