नवगछिया : नवगछिया में चोरो के बढ़ते आतंक से शहर के लोगो मे भय का मौहोल उत्पन्न हो गया है तो नवगछिया पुलिस के लिये इस तरह की घंटनाए सिर दर्द बन गईं हैं. शहर में चोरी की घटना बढ़ जाने के कारण नवगछिया पुलिस की नींद उड़ी हुई है. चोर एक सप्ताह के अंदर तीन बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इससे पूर्व भी चोरो ने शहर के कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों के माल उड़ाए है. चोरो का यह गिरोह उन्हीं घरों में चोरी कर रहा है जिस घर के सभी सदस्य बाहर हो और घर बंद हो. चोर नकदी सहित सोने चांदी के जेवर की चोरी करता है. नवगछिया में चोरो द्वारा चोरी की क्रमबद्ध घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

नवगछिया पुलिस एक भी चोरी की घटना का उद्भेदन नही कर पाई है. नही पुलिस चोर गिरोह का पता लगा पाए हैं. नवगछिया में चोर गिरोह अक्टूबर माह से सक्रिय हुए हैं. अक्टूबर माह के सप्ताह में प्रोफेसर कॉलनी के परिवार के घर मे वेंडिलेटर तोड़ कर घर मे घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद छठ पूजा की रात्रि में चोरो ने मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के दो डिमोस्टेटर के घरों में चोरी हुई.

इन दोनो घरों में चोरो ने वेंडिलेटर तोड़ कर चोरी हुई थी. इसके बाद नवगछिया बाजार के कपड़ा व्यवसायी, मार्वल व्यपारी, फर्नीचर व्यपारी के दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद 15 दिसंबर को एमडीएम के साधनसेवी रंजीत मालाकार, 17 दिसंबर को नवगछिया बाजार के विनोद तुलसियान, 21 दिसंबर को मिलटोला के नंदन सिंह के घर मे दरवाजे की कुंडी तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरो ने जितने भी घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है सभी घर में घटना के दिन एक भी सदस्य मौजूद नहीं थे.

कहते हैं एडीपीओ

नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि फरारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रणनीति के तहत छापेमारी कर रही है, दूसरी तरफ चोरी की घटना का उद्भेदन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को लेकर नवगछिया थानाध्यक्ष को शहर में रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि रात में शहर में मोटरसाइकिल गश्ती दल भी लगाया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *