आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी आ रही सीमांचल एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने करीब 10 रेलवे यात्रियों से लाखों रुपये नगद, लैपटॉप लूट लिए।
Total Downloads: 115
लूटे गए यात्रियों में फारबिसगंज, रानीगंज, अररिया, कटिहार के यात्री शामिल हैं। गिरोह के अपराधी बोगी S -5 में 3 बर्थ रिजर्व करवाकर बैठे हुए थे। घटना की जानकारी फारबिसगंज के पीड़ित सीए के छात्र ने रेल मंत्रालय के वेबसाइट पर ट्वीट करके दी।इसके बाद रेलवे बोर्ड ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे के आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। मुगलसराय स्टेशन और बरौनी में आरपीएफ, जीआरपी और चिकित्सकों की टीम हरकत में आई और पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सिक्युरिटी सेंट्रल, सोनपुर की अधिकारी पिंकी कुमारी ने हिंदुस्तान से कहा कि मामले की जानकारी कटिहार और जोगबनी को दे दी गयी है। मंत्रालय को जानकारी देने वाले फारबिसगंज के पीड़ित यश को जोगबनी में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है। लूटे गए यात्रियों में फारबिसगंज के यश धारेवा, राहुल, रानीगंज के प्रशांत, कटिहार के सतीशचंद सहित 10 यात्री शामिल हैं। घटना को लेकर एनएफ रेलवे में हड़कंप है।

