नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा मुस्लिम टोला से पिछले 13 दिसंबर को गायब हुई छात्रा जूली खातून को पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के रुपौली बाजार से रंगरा पुलिस ने रविवार की देर रात बरामद कर लिया। बताते चलें कि पिछले 13 दिसंबर को थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी मोहम्मद जमील की 15 वर्षीय पुत्री रंगरा स्थित तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा में मैट्रिक का फॉर्म भरने गई थी.

इसी दौरान वे नाटकीय ढंग से विद्यालय से ही गायब हो गई थी. 13 दिसंबर की देर रात तक परिजनों ने पूरे गांव के अलावा आसपास के सगे-संबंधियों के यहां छात्रा की खोजबीन की मगर उनका का कुछ भी अता पता नहीं चल पाया. काफी खोजबीन के बाद छात्रा के पिता मोहम्मद जमील ने पिछले 18 दिसम्बर को अपनी पुत्री का अज्ञात लोगों द्वारा शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला रंगरा थाने में दर्ज कराया था. छात्रा के बरामदगी के बाद रंगरा पुलिस ने छात्रा को नवगछिया न्यायालय में पेश किया गया.

न्यायालय में छात्रा द्वारा ₹अपने नजदीकी रिश्तेदार के यहां घूमने जाने की बात बताई गई. छात्रा ने अपहरण की बात से इनकार कर दिया. छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद उसने अपने बयान में अपने पिता के साथ जाने की इच्छा जाहिर की. जिस पर न्यायालय ने छात्रा को परिजनों को सौंपने का आदेश दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *