नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी खंतर साह ने अपनी 15 वर्षीय नवालीग पुत्री मनीषा कुमारी का शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए गोपालपुर थाना में आवेदन दिया है.

जिसमे उन्होंने अभिया के करेलाल मंडल के पुत्र अंकित कुमार मंडल को नामजद किया है. खंतर साह ने दिये आवेदन में कहा है कि 17 दिसंबर को उसकी पुत्री घर के पीछे शौच के लिए गई थी. इसी क्रम में अंकित मंडल ने जबरन शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है.

वही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पुत्री के अपहरण के बाद इस संबंध में थाना सहित गोपालपुर थाना सहित नवगछिया एसपी को आवेदन दिया लेकिन अबतक पुलिस द्वारा कोइ कार्रवाई नहीं की गई है. पीड़ित पिता ने गोपालपुर पुलिस से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *