नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया “जागृती” महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय युवा विकास प्रतियोगिता का भव्य आयोजन मारवाड़ी विवाह भवन के प्रशाल में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन मारवाड़ी विवाह भवन के सचिव शम्भू रुंगटा, रवि सर्राफ, सुभाष चंद्र वर्मा, निखिल चिराणियां, चेतन मुनका, शाखाध्यक्ष बबीता वर्मा, सचिव कंचन खेमका के द्वारा संयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा विकास प्रतियोगिता में रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय, गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लक्ष्मी कन्या पाठशाला और बाल-भारती (पोस्टऑफिस रोड) विद्यालय के कुल 94 छात्र-छात्राओं ने अपनी कला एवं विचार को कलम के माध्यम से अभिव्यक्त किया. इस आयोजन में निबन्ध, चित्रांकन, स्लोगन एवं कालोज प्रतियोगिता आयोजित किया गया.
Total Downloads: 107
स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का विषय स्वच्छ्ता से जुड़ा था. उन्होंने ये भी बताया कि गोवा की महामहिम राज्यपाल श्री मति मृदुला सिन्हा जी ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच को मंच की कार्यकुशलता और सक्रियता को देखते हुए स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते वक्ताओं ने नारी शक्ति द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय विकास के लिए प्रयासरत है. इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, शिक्षकों, कार्यक्रम संयोजक मति वीणा सर्राफ और शाखा सदस्य दिप्ति रुंगटा, रश्मि सर्राफ, पूनम सर्राफ, रेणु वर्मा, सुमित्रा केडिया, श्वेता बुबना एवं वीणा चौधरी की भूमिका सराहनीय रही. शाखा अध्यक्ष बबीता वर्मा, सचिव कंचन खेमका आदि अन्य की भागीदारी रही.
