नवगछिया : नवगछिया शहर में पुराने साल के विदाई एवं नए साल के आगमन पर श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा आयोजित होने वाली श्री श्याम महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने किया. बैठक में श्री श्याम महोत्सव की तैयारी पर चर्चा हुई.

श्री केजरीवाल ने बताया कि श्री श्याम महोत्सव 31 दिसंबर 2017 एवं 1 जनवरी 2018 को बड़े ही धूमधाम से बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड में मनाया जाएगा.

जिसमें बाहर से आए हुए नामचीन कलाकार मनोज मिश्रा-मुम्बई, विवेक शर्मा- कोलकत्ता, राहुल सोनी- भागलपुर, कृष्णा मूर्ति- टाटानगर, अभिषेक- कटिहार, शिव कुमार तुलस्यान- खगड़िया, रघुनाथ शेखावटी- जयपुर के द्वारा भजनों की गंगा बहेगी. 31 दिसंबर 2017 को संध्या 7 बजे से बाबा की अखंड ज्योत जगेगी तदनुपरांत एंजल नृत्य नाटिका – कोलकाता के द्वारा बाबा के विराट स्वरूप को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। भजनों की गंगा 1 जनवरी 2018 को संध्या 8 बजे तक बहती रहेगी.

इसमें मुख्य आकर्षण बाबा का अलौकिक दरबार बाबा का श्रृंगार और छप्पन भोग आदि होगा. बैठक में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव रुपेश रूंगटा, उपसचिव उमंग वर्मा, वरुण केजरीवाल, राकेश भरतिया, संदीप चिरानिया के अलावे सभी सदस्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *