बीडीओ ने वेतन रोकने की कार्रवाई कर शिक्षक को किया शो काऊज.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 112
क्या है मामला –
गोपालपुर प्रखंड की नवपदस्थापित बीडीओ श्रीमती प्रियंका ने प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया का औंचक निरीक्षण किया .निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि शिक्षक विजय कुमार मंडल पाँच दिनों से बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब हैं

.बीडीओ ने इसे गंभीर मामला मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को कडी फटकार लगाई और शिक्षक विजय कुमार मंडल का वेतन बंद करने तथा शो काऊज करने का निर्देश बीईओ को दिया .
बीडीओ श्रीमती प्रियंका ने बताया कि इसकी सूचना कोषागार को दी गई है . बीडीओ की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हडकंप मच गया है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

