11 जनवरी से जिले के 24 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा होगी। पहली बार प्रायोगिक परीक्षा विद्यालयवार नहीं होकर विशेष तौर पर बनाये गये केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए कॉलेज और विषय के हिसाब के प्रोग्राम जारी किया जायेगा। गौरतलब है कि जिले में दो सौ के करीब स्कूलों और कॉलेजों में इंटर स्तर की पढ़ाई होती है।
Total Downloads: 107
बनाए गए परीक्षा केंद्रों में टीएनबी कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज, इंटर स्तरीय जिला स्कूल, राजकीय बालिका इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय आशानन्दपुर, इंटर स्तरीय मुस्लिम कॉलेज, उच्च विद्यालय मिरजानहाट, मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल, एसएस बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय नाथनगर, मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज, क.सु. इंटर विद्यालय सुल्तानगंज और सबौर कॉलेज शामिल है।

वहीं नवगछिया में जीबी कॉलेज, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, इंटर स्तरीय विद्यालय, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय और जेपी कॉलेज नारायणपुर शामिल है। वहीं कलगांव में इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला, एसएसभी कॉलेज, गणपत सिंह उच्च विद्यालय और एलएन इंटर स्तरीय विद्यालय मलिकपुर को प्रायोगिक परीक्षा का सेंटर बनाया गया है।

