नवगछिया : नव वर्ष काे लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पिकनिक स्थलों, पार्को, तालाब एवं नदी के किनारे सपरिवार नव वर्ष उत्सव मनाने को लेकर किसी अप्रिय घटना हो इसके लिये विभिन प्रखंडों में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है.
Total Downloads: 318
वही एसडीओ ने निर्देश दिया है की पिकनिक मनाने के लिये कई लोग दियारा क्षेत्र में नाव से जाते है नदी में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिये थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में अवैध नावों के परिचालन पर रोक लगाने को कहा गया है.

नवगछिय में नौ जहगो पर दंडाधिकारी दिये गये है. परबत्ता में दो, खरीक में पांच, भवानीपुर में चार, गोपलपुर में चार, बिहपुर में पांच, रंगरा में छ:, ढोलबज्जा में एक, झंडापुर में छ:, इस्माईलपुर में दो व कदवा में एक जगह दंडाधिकारी व पुलिस बल दिया गया है. वही नियंत्रण कक्ष के प्रभारी वरीय दंडाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार अलबेला रहेगे.

