अरुण यादव

भागलपुर :  आज नववर्ष के शुभ अवसर पर पटना स्थित 10 सकुर्लर रोड आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव जी से मिलकर युवा राजद के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बुके और पुष्प गुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी।

प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि मौके पर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नववर्ष 2018 युवा राजद के लिए संघर्ष और आंदोलन का वर्ष होगा। युवा राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के विरूद्ध युवाओं,छात्रों एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई 1974 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर संघर्ष करेगी।

अरुण यादव

श्री यादव ने कहा कि लालू जी को पीएम मोदी जी और नीतीश कुमार जी ने एक सोची समझी साजिश के तहत फंसा कर जेल भेजने का काम किया है ताकि सामाजिक न्याय की लड़ाई कमजोर हो सके लेकिन राजद परिवार और दोगुनी ताकत के साथ गरीबों की लड़ाई लड़ेगी। गरीबों नेता लालू जी ने बिहार के करोड़ों दलित, पिछड़ों और अंतिम पंक्ति के लोगों की जो लड़ाई शुरू की है उस लड़ाई को और धार व गति देने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव जी के अगवाई में बिहार का छात्र और नौजवान तैयार है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *