नवगछिया : नवगछिया टाउन थाना परिसर में 2 कड़ोर की लागत से बने नवगछिया महिला व एससीएसटी थाना के आधुनिक भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने नववर्ष के मौके पर थाना भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर महिला थाना व एससीएसटी थाना को नए भवन में शिफ्ट कराया गया. मालूम हो की नवगछिया महिला थाना एवं एससीएसटी थाना नवगछिया पुलिस जिला में स्थापित होने के बाद से नवगछिया थाना के पुराने भवन में संचालित हो रहा था.
Total Downloads: 106
नए भवन के निर्माण के बाद दोनों थानों के नए भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी. सोमवार को नव वर्ष के मौके पर दोनों थानों को नए आधुनिक भवन में शिफ्ट कराया गया. इससे पूर्व भवन निर्माण कार्य पूरा होने के उपरांत सात नवंबर को नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार सिंह ने भवन हेंड ओवर होने के पश्चात भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया था.

भवन में कुछ कार्य बचे होने के कारण उस समय दोनों थाना को नए भवन में शिफ्ट नही कराया जा सका था. इस उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार शुधांशु, सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह, महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी एवं एससीएसटी थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी व बल मौजूद थे.

