युवक की बोलेरो सीखने की जिद ने एक मासूम की जान ले ली। रामकृष्णनगर के सोरंगपुर निवासी दिलीप कुमार का 13 वर्षीय पुत्र हर्ष करीब ढाई बजे मीठापुर बस स्टैंड के पास खुले मैदान में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद एक बोलेरो में सवार दो युवक भी पहुंच गए।

एक युवक नीचे उतर गया और बगल की सीट पर बैठे युवक ने स्टेयरिंग संभाली। वह बोलेरो चलाना सीख रहा था। मैदान के एक-दो चक्कर लगाए। इस दौरान वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वहां खेल रहे हर्ष पर चक्का चढ़ा दिया। युवक बोलेरो से नीचे उतरा तो बच्चे की सांसें चल रही थीं।

हर्ष को बोलेरो में रख बस स्टैंड के पास स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन युवक गाड़ी छोड़ अस्पताल से फरार हो गया।

मौत की सूचना आसपास तेजी से फैली। भीड़ जुटते देख किसी ने जक्कनपुर थाना पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के खून के छींटे बोलेरो पर पड़े थे। यह देख लोग भड़क गए। मीठापुर बस स्टैंड के सामने सैकड़ों लोग जुट गए। रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस के सामने ही लोगों ने बोलेरो में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। वाहन को पलट जब लोग आग लगाने की कोशिश करने लगे तब पुलिस एक्टिव हुई। भीड़ को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

दो भाई और दो बहनों में हर्ष सबसे बड़ा था। पिता दिलीप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। जानकारी मिलने पर हर्ष की मां प्रतिमा देवी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। अस्पताल के एक कोने में रोते-रोते बेहोश हो गईं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *