बक्सर जिले के नंदन गांव में विकास समीक्षा यात्रा के लिए पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर जमकर पत्थरबाजी की गई है जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं और सीएम को बमुश्किल वहां से सुरक्षित निकाला गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम के कारकेड पर हमला कर दिया और जमकर  पत्थरबाजी की, जिससे काफिले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए  हैं।

गांव के ही चमटोली के लोगों का कहना था कि विकास केवल मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए हुए, गांव के ही दूसरे इलकेउनके तरफ कुछ नही हुआ। विरोध दायरे में था, अचानक काफिले पर कुछ असामाजिक तत्व पत्थर चलाने लगे। आधा साइज के ईंट चलने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए काफिले में भगदड़ की स्थिति मच गई।

ग्रामीणों का  आरोप है कि सात निश्चय कार्यक्रम के तहत गांव में कोई काम नहीं हुआ, इसी को लेकर ग्रामीण विरोध जता रहे थे और सीएम को गांव लाने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार गांव से सुरक्षित निकालकर वहां से दो किलोमीटर दूर एक फॉर्म पर ले जाया गया है जहां वे सभा को संबोधित कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले महादलित महिलाओं ने सीएम के काफिले को रोकने की भी कोशिश की थी। बता दें कि पिछली बार भी सीएम नीतीश की विकास समीक्षा यात्रा के दौरान चौसा में कुछ ऐसा ही हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *