एक युवक ने वीडियो जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Total Downloads: 116
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सीएम नीतीश कुमार को उनके बाडीगार्ड सहित बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार आरोपी युवक को फतुहा से गिरफ्तार कर लिया।
युवक का अपशब्द कहते हुए वीडियो वायरल देख जदयू नेता आशीष पटेल ने उसकी पहचान कर शुक्रवार को नामजद प्राथमिकी फतुहा थाने में दर्ज कराई थी। एफआइआर होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक थाना अंतर्गत मोसिमपुर कुर्था गोबिंदपुर गांव का निवासी प्रमोद उर्फ पोयमा है।

बताया जाता है कि युवक बालू बंदी से नाराज था। इसी वजह से उसने धमकी भरा वीडियो जारी किया है।

