एक युवक ने वीडियो जारी कर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक सीएम नीतीश कुमार को उनके बाडीगार्ड सहित बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार आरोपी युवक को फतुहा से गिरफ्तार कर लिया।

युवक का अपशब्द कहते हुए वीडियो वायरल देख जदयू नेता आशीष पटेल ने उसकी पहचान कर शुक्रवार को नामजद प्राथमिकी फतुहा थाने में दर्ज कराई थी। एफआइआर होते ही पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक थाना अंतर्गत मोसिमपुर कुर्था गोबिंदपुर गांव का निवासी प्रमोद उर्फ पोयमा है।

आशीष के अनुसार उनके वाट्सएप पर यह वीडियो गुरुवार को आया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया मुख्यमंत्री के विरुद्ध अपशब्द बोलने के लिए उकसाने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।

बताया जाता है कि युवक बालू बंदी से नाराज था। इसी वजह से उसने धमकी भरा वीडियो जारी किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *