प्रथम पाली में 13 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित

नवगछिया : इंटर की परीक्षा में के पहले दिन नवगछिया के सभी पांचों केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा 9:45 बजे आरंभ हुई परीक्षा के आरंभ होने के साथ ही नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार सभी केंद्रों पर घूम घूम कर चल रही परीक्षा का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने केंद्राधीक्षक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.

वहीं नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन परीक्षा केंद्र के सुरक्षा व्यवस्था का घूम-घूमकर जायजा ले रहे थे. इधर उड़नदस्ता टीम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डीसीएलआर एस के अलवेला परीक्षा केंद्रों पर अपनी गतिविधि बनाए हुए थे. पहले दिन की हुई परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान ही महिला आरक्षी की उपस्थिति में तलाशी ली जा रही थी.

दोनों पालियों में हुई इंटर की परीक्षा में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. प्रथम पाली में हुई बायोलॉजी विषय की परीक्षा में कुल 609 परीक्षार्थियों में 596 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 13 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में हुई फिलॉस्फी विषय की परीक्षा में कुल चार केंद्रों पर 119 परीक्षार्थी सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति

1. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 70

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 70

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 0

2. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 132

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 123

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 09

3. गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 256

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 256

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 0

4. इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 52

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 51

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 01

5. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 99

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 96

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 03

– सभी पांचों केंद्रों पर अनुपस्थित परीक्षार्थी : 13
—————-
द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति

1. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 01

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 01

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 0

2. रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 65

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 65

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 0

3. गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 34

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 34

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 0

4. इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 00

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 00

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 00

5. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया

– कुल परीक्षार्थियों की संख्या : 19

– कुल उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 19

– कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या : 03

– सभी पांचों केंद्रों पर अनुपस्थित परीक्षार्थी : 00

नोट :- दोनों पाली की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुई एक भी परीक्षार्थी परीक्षा में कदाचार करते नहीं पाए गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *