नवगछिया: जीरो माइल हनुमान मंदिर के पास बुधवार की देर रात अंडा खाने के विवाद में अपराधियों ने एक युवक को गले में चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक महेन्द्रा फिनांस का कर्मचारी रवि कृष्ण है। जिसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमशा भाग गए। घायल युवक जीरो माइल के रेशम नगर में किराये के मकान में रहता है। वह नवगछिया के सैदपुर गांव का रहने वाला है।
Total Downloads: 395
परिवार वालों ने बताया कि गांव से दो लोग गाड़ी का फिनांस कराने आए थे। रात करीब 8:30 बजे तीनों लोग जीरो माइल स्थित हनुमान मंदिर के पास अंडा खाने गया। वहां पर दो युवक पहले से अंडा खा रहा था। जूठा पड़ने के सवाल पर रवि कृष्ण से विवाद के बाद हाथपाई हो गई। दोनों युवक चले गए और कुछ देर बाद पीछे से आकर गले पर चाकू से हमलाकर भाग गये।

घटना के बाद रवि कृष्ण डेरा आया। वहां पर बहन को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद युवक को बहनोई ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक का कहना है कि बदमाशों को वह पहचानते नहीं है। विवाद शांत होने के बाद अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जीरो माइल पुलिस मौके पर जांच की।
