भागलपुर : मधुसूदन पुर थाना क्षेत्र के पुरानीसराय कौवाकोली मोहल्ले में गुरुवार सुबह 4 बजे एक बैंककर्मी को घर से काम के लिए निकलना महंगा पड़ गया। वे नाथनगर अपने घर से ट्रेन पकड़ने के लिए भागलपुर स्टेशन के लिए निकले थे।

घर से महज बीस कदम दूरी तय करने के बाद ही बीच सड़क पर पांच अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट के लिए हथियार तानते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हिम्मत दिखाते हुए बैंककर्मी ने अपराधी के हथियार वाले बांये हाथ को पकड़ कर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एक अपराधी को मौके पर पकड़ लिया जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *