नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जहान्वी चौक के पास विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे अवैध रूप से धड़ल्ले से हो रहे सफेद बालू के अवैध खनन को लेकर प्रशासनिक स्तर से की गई कार्रवाई में पांच हाईवा ट्रक को जब्त किया है. शुक्रवार की संध्या समय जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी प्रसून कुमार ने परबत्ता थाना पुलिस के साथ जहान्वी चौक के पास गंगा नदी के किनारे हो रहे

अवैध खनन पर स्थल पर छापेमारी की छापेमारी की. खाना विभाग की टीम द्वारा छापेमारी को देख खनन कर रहे मजदूर व चालक वहां से फरार हो गए. पुलिस ने खदेड़ कर एक चालक धनबाद जिले के बलियापुर थाना के गोबिबध डीह निवासी मनोज कुमार पिता मोतीलाल महुली को गिरफ्तार कर लिया.

File Photo

टीम ने अवैध खनन स्थल से पांच हाईवा ट्रक को जब्त किया. वहीं इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी प्रसून कुमार में खनिज अधिनियम एक्ट के तहत हाइवा ट्रक के मालिक एवं चालक पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *