बिहार के खगडि़या जिले का बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। चार फरवरी को पूंछ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया था। आर्मी अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा था। एक सप्‍ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनकी मृत्‍यु हो गई।

खगडि़या जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रम्हा गांव निवासी नागेश्वर यादव को अपने 24 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार मुन्ना उर्फ मुन्ना की शहादत पर गर्व है। उन्‍होंने बताया कि चार फरवरी को पूंछ सेक्टर में आतंकवादी से मुठभेड़ में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह शव घर पहुंचने की उम्‍मीद है।

जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर किसी की आंखे नम है लेकिन उन्‍हें अपने बेटे पर गर्व भी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *