बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। तेजस्वी आजकल संविधान बचाओ न्याय यात्रा को लेकर बिहार के विभिन्न हिस्सों में जनता से मुखातिब हैं।

मोस्ट एलिजिबल बैचलर तेजस्वी का लड़कियों के बीच जबर्दस्त क्रेज है, तभी तो पिछले साल हजारों की संख्या में लड़कियों ने उन्हें शादी के प्रस्ताव भेजे थेतो उन्हें गुलाब का फूल देने के लिए लड़कियों के बीच होड़ लग गई थी। हां, ये अलग बात है कि तब वे बिहार के उपमुख्यमंत्री थे।

बीते राजनीतिक माहौल के बीच आज तेजस्वी तमाम परेशानियों में उलझे हुए हैं, अब वे उपमुख्यमंत्री नहीं रहे लेकिन वैलेंटाइन डे के खास मौके पर जागरण डॉट कॉम के जरिए उन्होंने देश के युवाओं को प्यारा-सा संदेश दिया है और प्यार का सही मतलब बताया है।

तेजस्वी ने अपने संदेश में कहा है कि आज वैलेंटाइन डे है, यानि प्रेम का उत्सव। आपकी इच्छा हो तो मनाएं, ना हो तो ना मनाएं। ना किसी के दबाव या बहकावे में इसे मनाने से हिचकिचाए और ना ही किसी को मनाने से रोकें या उपहास करें। यह स्वेच्छा की बात है। मोहब्बतों के दिये जलाकर नफ़रतों का अंधकार दूर भगायें। खुद जिएं और औरों को भी जीने दें। प्रेम है तो शांति है, शांति है तो विकास है, विकास है तो समृद्धि है।

तेजस्वी ने कहा कि प्यार पर ना किसी राज्य का दखल हो सकता है और ना किसी स्वयंभू संगठन का। ममता, प्रेम अथवा चाहत ही इस सृष्टि का ईंधन है। बीज के वृक्ष बनने की चाहत उसे पाताल से निकल आसमान की टोह लेने को प्रेरित करती है। प्रकृति की ममता उसे अनुकूल परिस्थिति देने की जुगत में लग जाती है।

प्रेम है तो जीवन नश्वर हो कर भी निरन्तर है। जनन, प्रजनन, लालन, पालन प्रेम और ममता को ही प्रतिबिंबित करती है। प्रेम अटल सत्य है, इसे कोई नकार नहीं सकता।

हमारी सभ्यता और संस्कृति की दीवारें इतनी कच्ची नहीं कि हर नए गतिविधि या परिवर्तन से दरक जाए। नकारात्मकता को नकारें, सकारात्मक सोच से हर नागरिक के निजी राय, पसन्द व चुनाव को खुले दिल से स्वीकारें।

बीते साल की बात करें तो तेजस्वी ने वेलेंटाइन डे के दिन बताया था कि प्यार और पसंद में फर्क होता है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि गुलाब के फूल को आप पसंद करते हैं तो तोड़ लेते हैं लेकिन आप उसे प्यार करते हैं तो उसे तोड़ते नहीं उसके पौधे को पानी देते हैं और उसका रखरखाव करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *