नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गांव के ब्राह्मण टोला में महेंद्र गोस्वामी की आठ वर्षीय पुत्री के साथ मंगलवार को पड़ोस के ही दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.जिसे आपसी सहमति से ग्रामीण मेलजोल करने का प्रयास बुधवार को किया गया पीड़िता की माँ मीरा देवी ने पड़ोस के ही युवक ऋषभ गोस्वामी एवं भोला गोस्वामी के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए न्याय की माँग की है.

वही दूसरी और सुनील गोस्वामी ने गांव के ही राजैश गोस्वामी,राहुल गोस्वामी,मीरा देवी के विरुद्ध आवेदन देकर जानलेवा हमला करने व मारपीट का आरोप लगाया है.

वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पीड़ित बच्ची का इलाज पीएचसी के डा.आँनंद मोहन के क्लनिक में इलाज चल रहा है. शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा जाएगा. मामले का जाँजोपरांत कार्यवाही की जाएगी दोषियों के नहीं बख्शा जाएगा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *