नवगछिया : नवगछिया जीआरपी ने कुर्सेला स्टेशन के पास ट्रेन से तस्कर द्वारा शराब फेंके जाने के बाद 22 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला मा महतो ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
Total Downloads: 396
उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस काढ़ागोला के पास ट्रेन की रफ्तार कम होने के बाद तस्कर शराब फेंक रहे थे और उतरने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराब को बरामद कर लिया गया है. जबकि तस्कर भागने में सफल रहा.

वही कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन पर 15610 डॉन अवध आसाम एक्सप्रेस में शुक्रवार को सोनपुर से आई टीम एवं नवगछिया आरपीएफ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए चेकिंग अभियान में आठ अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया है. नवगछिया आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जावेद अहमद ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आठ अवैध वेंडर को शनिवार को न्यायिक हिरासत में खगरिया जेल भेज दिया जाएगा.

