गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी प्रमोद यादव ने अपनी नौंवीं कक्षा में पढने वाली पुत्री की शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप गोसाईंगाँव के पप्पू कुमार पिता वकील यादव व विकास चौरसिया पिता राजकिशोर चौरसिया पर लगाते हुए गोपालपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है. अपने आवेदन में प्रमोद यादव ने लिखा है कि घर से पढने के लिये लतरा उच्च विद्यालय गई थी.

लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि गोसाईंगाँव के वकील यादव पिता स्व अगहनी यादव के घर पर है. वकील यादव का पुत्र पप्पू यादव मेरी पुत्री से शादी करना चाहता है.जब अपनी लडकी को खोजते हुए

गोसाईंगाँव वकील यादव के घर पहुँचे तो आसपास के लोगों से पता चला कि वकील यादव, राणा यादव, विपिन यादव, श्यामा देवी व मुस्कान देवी आदि ने अन्यत्र ले कर चला गया है. गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *