नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के रंगरा में एक घर मे बदनीयत से घुस रहे युवक को घर वालों ने पकड़ कर जबरदस्त पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
गिरफ्तार युवक रंगरा के चंदेश्वरी भगत का नाती है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार युवक सुनील मंडल के घर में घुसते हुए दबोच लिया गया था.

रंगरा के थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

