नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित सुधाकर मंडल के बासा पर से झारखंड निर्मित 70 पाउच में कुल 14 लीटर मसालेदार देशी शराब व 9 लीटर महुआ देशी शराब को परवत्ता थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात में गुप्त सूचना के आधार छापेमारी करने के क्रम में दोनों मिलाकर कुल 23 लीटर देशी शराब की बरामदगी​ की है.

परवत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर में एक बासा पर देशी शराब का धंधा हो रहा है, जिसके बाद अपने पदाधिकारी को दल बल के साथ भेजा तो पुलिस को देखते हुए

वहां से आरोपी फरार हो गया. जिसके बाद वहां से 70 पाउच मसाले दार देशी शराब व 9 लीटर महुआ देशी शराब बरामद किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *