नवगछिया – कटिहार बरौनी रेल खंड के कुर्सेला स्टेशन और काढ़ागोला स्टेशन के बीच शनिवार की देर रात ट्रेन से कट कर 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने नवगछिया जीआरपी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
Total Downloads: 395
नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी भोला महतो ने कहा कि युवक के पास से एक साधारण रेल यात्रा टिकट मिला है. शव की शिनाख्त के लिए आस पास के थानों में वायरलेस किया गया है.

सोसल मीडिया में भी शव की तस्वीर को वायरल किया गया है. 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा. मामले की प्रथमिकी नवगछिया जीआरपी थाने में दर्ज कर ली गयी है.

