नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के कुल नो केंद्रों पर चल रही मैट्रिक की परीक्षा में दूसरे दिन गुरुवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुई. गुरुवार को हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 9072 बड़े परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कुल 60 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
Total Downloads: 171
प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4568 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 33 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 4504 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

जबकि 27 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, डीसीएलआर एस के अलबेला सहित अन्य पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर घूम-घूमकर परीक्षा का जायजा ले रहे थे. वही परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की गई थी.

