ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा विशु राउत पुल के संपर्क पथ निर्माण को लेकर किए गए जमीन अधिग्रहण में, जमीन दाता किसानों ने वर्तमान दर पर मुआवजे की राशि की मांग को लेकर जिलाधिकारी भागलपुर व कमिश्नर को गुरुवार के दिन लिखित आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि हम लोगों के एक हीं भूखंडों से पूर्व में अर्जित की गई जमीन अधिग्रहण की मुआवजा और उसी जमीन के दिए जा रहे वर्तमान मुआवजे की दर में काफी असमानता है. जो सभी किसानों को नए दर पर मुआवजा मिलनी चाहिए.

जबकि केंद्र व राज्य सरकार से भी विभाग को सहमति दी गई है कि जो भी एक जनवरी 2014 से पूर्व में अर्जित की गई जमीन हैं उसकी मुआवजा सभी भूस्वामियों को नए दर पर मिले. उक्त बातों को ले ज्ञापन सौंपने पहुंचे कदवा के किसानों को जिलाधिकारियों ने बताया कि जो आपलोगों के साथ हुआ है ऐसा नहीं होना चाहिए. 2014 की रोकड फाइल बंद हो चुकी है,

अब न्यायालय के आदेश के बिना हमलोग आगे की कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकते हैं. इन सभी बातों पर विचार कर, अपनी मांगों को लेकर अपील करने कदवा के कुछ किसान अगले दिन यानी शुक्रवार को पुनः हाईकोर्ट पटना के लिए भी निकल चुके हैं. उक्त सभी बातों की जानकारी कमिटी के सचिव सह कदवा दियारा पंचायत के सरपंच सिराज साह ने दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *