नवगछिया :- रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा में टोला संपर्क निश्चय योजना के अंतर्गत रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के द्वारा नव टोलिया मोड़ से धोबीया बासा तक के चार सौ मीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास किया गया.

Whatsapp group Join

शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि यह सड़क बन जाने से दियारा क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा.

इस अवसर पर नवगछिया जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह निषाद, रंगरा प्रखंड जदयू अध्यक्ष, सह मुखिया भोला मंडल, पूर्व मुखिया गणेशी मंडल , जयप्रकाश मंडल, उमेश सिंह पटेल, मुन्ना जयसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *